गूगल की इस तकनीक से लाखों कॉल सेंटर कर्मचारियों की नौकरी पर मंडरा रहा खतरा


गूगल एक ऐसी तकनीक पर काम कर रहा है, जिसके बाद आने वाले दिनों में कॉल सेंटर के कर्मचारियों की नौकरी खतरे में पड़ सकती है। दरअसल अब जल्द ही कॉल सेंटर्स में आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के आधार पर काम किया जाएगा। इस तकनीक को जल्द ही गूगल विकसित कर लेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए गूगल ने सिस्को और जेनेसिस जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी भी कर ली है।

गूगल का कॉन्टैक्ट सेंटर एआई नाम का नया सॉफ्टवेयर कॉल सेंटर्स में वर्चुअल एजेंट्स को स्थापित करेगा। जिसकी मदद से कॉल सेंटर्स में ऑटोमेटेड तरीके से कस्टमर्स की कॉल रिसीव की जाएगी और उन्हें जवाब दिया जाएगा। वहीं इस तकनीक के साथ यह सुविधा भी होगी कि अगर कुछ ग्राहकों के सवालों के जवाब एआई नहीं दे पाता है, तो वह कॉल अपने आप ही किसी मनुष्य के पास फॉरवर्ड कर दी जाएंगी।

क्या आपको पता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस किसे कहते हैं। अगर नहीं तो हम आपको इस सवाल का जवाब देंगे। दरअसल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक ऐसी तकनीक है, जो मशीन लर्निंग के द्वारा स्मार्ट तरीके से काम करने में सक्षम होता है। इस तकनीक का इस्तेमाल कर मशीनों को ऐसा बनाया जाता है, जिससे वे मानव के अभाव में मानव की तरह ही काम कर सकें। इस तकनीक में मशीनों को डाटा पहुंचाया जाएगा और वह कुद काम करने में सक्षम हो जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم