अगर आप भी छुट्टी वाले दिन सोते हैं ज्यादा तो हो जाइए सावधान


क्या आप भी छुट्टी वाले दिन सो कर सारे दिनों की कसर निकाल लेते हैं अगर हां तो सावधान हो जाइए। एक रिसर्च में यह बात सामने निकल कर आई है कि छूट्टी वाले दिने ज्यादा सोने पर 11 फीसद हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ जाता है। वीकेंड पर ज्यादा सोने से ‘सोशल जैट लैग’ नामक समस्या हो जाती है।

सोशल जैट से न सिर्फ आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है बल्कि इससे आपका मूड भी खराब होता है। इससे नींद न आने की बीमारी और थकान भी बढ़ जाती है। रिसर्च में बताया गया है कि रोजाना एक ही समय पर सोना सेहत के लिए फायदेमंद है और इससे हृदय संबंधी समस्याएं कम होती हैं।

स्लीप जर्नल में प्रकाशित इस शोध में कहा गया है कि व्यस्कों को रोजाना 7 से 8 घंटे सोना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। इस रिसर्च में 22 से 60 साल तक के 984 व्यस्कों को शामिल किया। इनके स्लीपिंग पैटर्न का अध्ययन किया गया। इसके बाद रिसर्च में ये बात सामने आई।

Post a Comment

और नया पुराने