इस वीडियो के शेयर करते हुए अनीता ने कैप्शन में लिखा है - ‘दिन में एक बार पुशअप्स करने से आप स्वस्थ रहते है…अब रोहित रेड्डी की बीवी हूं तो ये बनता है।’यह वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को कापी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले भी अनीता को एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह पति के कंधे पर बैठी हैं और रोहित एक्सरसाइज कर रहे हैं।
बता दें कि अनीता इन दिनों सीरियल 'नागिन 3' में विशाखा खन्ना का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा वह 'ये हैं मोहब्बतें' में शगुन का रोल प्ले कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें