महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह हुए प्लास्टिक बैन के बाद देश की कई बड़ी कंपनियों ने बायबैक पॉलिसी शुरू करने का फैसला लिया है हालांकि अभी यह केवल महाराष्ट्र में ही लागू होगा। अब ग्राहक इन बोतलों को इस्तेमाल करने का बाद वापिस कर सकेंगे और उन्हें बोतलों पर लिखी राशि के अनुसार भुगतान कर दिया जाएगा।
सरकार ने कंपनियों को बायबैक वैल्यू को थोड़ा नरम रखने की इजाजत दी है, लेकिन ज्यादातर कंपनियों ने एक बोतल की कीमत 15 रुपए तक तय की है। हालांकि इंडस्ट्री के ही कुछ अधिकारियों का कहना है कि बायबैक सिस्टम फुलप्रूफ नहीं है और इससे और जटिलताएं पैदा हो सकती हैं।

إرسال تعليق