* जब कोई युवक सपने में किसी सजी हुई युवती को सहेलियों के साथ अपनी ओर फूलों का हार लाते हुए देखता है तो उसे व्यवसाय में सफलता मिलती है।
* सपने में यदि कोई यह देखे कि वह अपनी पत्नी से विदा ले रहा है तो वह शीघ्र ही रोग की चपेट में आ जाता है। यदि उसकी कोई प्रेमिका हो तो उससे उसका मनमुटाव हो जाता है।
* यदि कोई व्यक्ति सपने में किसी बुरका पहने औरत को देखे तो उसका मित्र उससे विश्वासघात करता है। कोई व्यक्ति यदि सपने किसी स्त्री का चुंबन ले या उसके साथ संसर्ग करें तो उसे अचानक बहुत से धन की प्राप्ति होती है।
* अगर कोई व्यक्ति सपने में स्त्री को चौपड़ खेलते हुए देखता है तो उसे राज्य व सम्मान की प्राप्ति होती है और उसकी धन-संपत्ति बढ़ती है।
* यदि किसी व्यक्ति को सपने में परियों का दर्शन हो तो उसे अतुल्य धन की प्राप्ति होती है, यहां तक कि यदि वह भिखारी भी हो तो भी मालामाल हो जाता है।
* यदि कोई व्यक्ति सपने में किसी युवती को कर्णफूल पहने देखे तो उसे कोई शुभ समाचार मिलता है या सफेद कपड़े पहने किसी औरत को घूंघट निकालते देखे तो उसका दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होता है।
* यदि कोई व्यक्ति सपने में अपनी प्रेमिका के साथ यात्रा करता है तो उसका दांपत्य जीवन अत्यंत सुखद व्यतीत होता है।
* जब कोई व्यक्ति सपने में किसी सजी-धजी दुल्हन को देखता है तो उसे सुख की प्राप्ति होती है लेकिन दुल्हन रोती हुई दिखे तो उसका अपने सास-ससुर से झगड़ा होता है।
* यदि कोई अविवाहित पुरुष सपने में अपनी प्रेमिका को हीरा अथवा हीरे से जड़ा आभूषण भेंट करता है तो उसका दांपत्य जीवन नरक के समान हो जाता है।
* जब कोई पुरुष अपनी पत्नी या प्रेमिका को किसी अन्य पुरुष के साथ भागता हुआ देखता है तो उसकी पत्नी या प्रेमिका उससे संबंध तोड़कर किसी धनी व्यक्ति से संबंध जोड़ लेती हैं।
* यदि कोई पुरुष सपने में किसी सुनहरे बालों वाली लड़की को देखता है तो उसका विवाह किसी धनी परिवार की युवती के साथ हो जाता है या कोई व्यक्ति देखे कि उसकी प्रेमिका के बाल लाल हैं तो आने वाले समय में वह युवती जिससे वह प्रेम करता है, उस पर दुराचरण का आरोप लगाती है।
* जिस पुरुष को सपने में गौरे रंग की सुंदर स्त्री आलिंगन करती है तो वह शीघ्र ही धनवान हो जाता है। जो पुरुष सपने में अपनी प्रेमिका का त्याग करता है उसे विरासत में अतुल्य धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है।
* जब कोई सपने में किसी महिला को नाचते हुए देखता है तो या किसी नाटक में नारी का संवाद सुनता है तो उसका अपने प्रेमी या प्रेमिका से संबंध टूट जाता है।

إرسال تعليق