पोस्ट पर लिखा है She stoles the thief's heart यानी उसने चोर का दिल चुरा लिया। पवित्रा के इस पोस्ट को ढेरों लाइक्स मिल रहे हैं।
बता दें कि पवित्रा सबसे पहले एमटीवी के स्प्लिटविला सीजन 3 में नजर आयी थीं। इसके बाद उन्होंने स्टार प्लस के शो ‘लव यू जिंदगी’ से टीवी की दुनिया में कदम रखा।
पवित्रा ने शो में सिद्धार्थ शुक्ला के लीड किरदार निभाया था। यह शो शाहिद और करीना की कल्ट फिल्म ‘जब वी मेट’ पर आधारित था।
इसके बाद पवित्रा ‘ये हैं मोहब्बतें’ में निधि के किरदार में नजर आयीं, जिसमें लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया। पवित्रा पूनिया के इंस्टाग्राम पर 1 लाख 82 हजार फॉलोवर्स हैं।





एक टिप्पणी भेजें