अगर गर्लफ्रेंड से होता है हमेशा झगड़ा, तो हो सकती है यह बड़ी वजह


कपल के बीच में झगड़ा नहीं होता तो आप समझ जाते हैं कि दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं लेकिन क्या आपको पता है झगड़ा करने वाले कपल के बीच में भी काफी प्यार होता है। जी हां आपको अगर पता नहीं तो बता दें कि जिन कपल की बीच में ज्यादा लड़ाई होती है वह एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। वह एक दूसरे का बहुत ही ख्याल रखते हैं। वह एक दूसरे को बोल नहीं पाते लेकिन अगर तुलना की जाए तो झगड़ा नहीं करने वाले कपल की अपेक्षा इनके बीच ज्यादा प्यार होता है।

एक दूसरे हर बात करते हैं शेयर
जो लोग अपने साथी से ज्यादा झगड़ते हैं वो बाकी लोगों की तुलना में अपने साथी के साथ अपने विचारों को ज्यादा खुलकर एक्सप्रेस करते हैं। जिसकी वजह से उनके मन में जो बात या गुस्सा छुपा हुआ होता है वो तुरंत बाहर निकल जाता है। ऐसे लोग किसी बड़ी गलतफहमी को अपने रिश्ते के बीच नहीं पनपने देते।

इनके बीच कभी नहीं होती गलतफहमी
कई बार झगड़ा करना या अपने साथी पर गुस्सा निकालना बेहद बचकाना लग सकता है लेकिन ऐसा करने से आप अपने साथी के दिल में झांक कर देख सकते हैं कि आपके लिए उनके दिल में क्या चल रहा है। इसके विपरीत जो लोग अपने पार्टनर के साथ कम बात करते हैं, ऐसे लोगों में गलतफहमी होने के ज्यादा चांस होते हैं। ऐसे कपल कभी भी अपने दिल की बात एक दूसरे से खुलकर नहीं करते हैं ।

लड़ाई के वक्त बस अपनी जुबान पर काबू रखें

अपने दिल की बात करने के लिए साथी से रूढ़ना या फिर गुस्सा करना अच्छा हो सकता है लेकिन ऐसा करते समय आपनी भाषा पर जरूर ध्यान और संयम रखें। कहीं ऐसा न हो कि बाद में आपको अपनी कही हुई किसी बात को लेकर पछतावा महसूस होने लगे।

कंफर्ट लेवल
जो लोग आपस में झगड़ते रहते हैं उससे पता चलता है कि वो एक दूसरे के साथ कितने कंफर्टेबल हैं। उन्हें एक दूसरे से कुछ भी कहने के लिए सोचना नहीं पड़ता। ऐसे कपल एक दूसरे के लिए पति पत्नी नहीं दोस्त की तरह होते हैं।

कंफ्यूजन के लिए कोई जगह नहीं
जो कपल अक्सर छोटी छोटी बातों पर एक दूसरे से झगड़ते रहते हैं ये बताते हैं कि वो अपने रिश्ते में किसी तरह की कोई कंफ्यूजन नहीं रखना चाहते। वो किसी भी गलतफहमी को पनपने से पहले ही उसे खत्म कर देना चाहते हैं। तभी तो ऐसे कपल्स को सबसे ज्यादा हाट कपल्स की कैटेगरी में रखा जाता है। 

Post a Comment

और नया पुराने