मल्लिका शेरावत ने खुद के साथ हुए दुर्व्यवहार का किया खुलासा

बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत हमेशा से ही अपनी राय बहुत ही बेबाकी से रखने के लिए पहचान रखती हैं। वैसे भी वे इन दिनों महिलाओं से जुड़े मद्दों पर काफी मुखर हैं, और महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के मसलों पर अपनी राय रखती हैं। बड़े पर्दे पर अपने इंटीमेट सीन से दर्शकों को चौंकाने वाली अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का कहना है कि इस छवि की एक कीमत है क्योंकि निर्देशक , सह - कलाकार सहित सभी लोगों को लगता था कि वह आसानी से ‘समझौता’ कर लेगी। वर्ष 2004 में आई फिल्म ‘मर्डर’ से बड़े पर्दे पर बोल्ड सीन का पर्याय बनी मल्लिका का कहना है कि इस छवि से लोगों को उनके चरित्र पर टिप्पणी करने का मौका मिल गया।


मल्लिका ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘मेरे पर कई आरोप हैं। अगर बड़े पर्दे पर आप शार्ट स्कर्ट पहनते हैं, किस करते हैं तो आपको बिना अनैतिक महिला समझ लिया जाता है। ’’   


उन्होंने आगे कहा, ‘‘मुझे फिल्मों से इसलिए बाहर निकाल दिया गया क्योंकि अभिनेता कहते थे कि ‘‘तुम मेरे साथ संबंध क्यों नहीं बना सकती? अगर तुम बड़े पर्दे पर ऐसा कर सकती हो, तो निजी जिंदगी में ऐसा करने में क्या आपत्ति है? इसलिए मेरे हाथ से कई फिल्में चलीं गईं। यह समाज की सोच को प्रतिबिंबित करता है, जिसका सामना महिलाएं हमारे देश में करती हैं।’’


बता दें कि मल्लिका शेरावत इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'द स्टोरी' को प्रमोट कर रही हैं। मल्लिका शेरावत का जन्म हरियाणा के हिसार में हुआ है और उनका असली नाम रीमा लाम्बा है। 

Post a Comment

أحدث أقدم