हाई हील पहनना कितना खतरनाक साबित हो सकता है यहां देखें वीडियो


खुद को सुन्दर व आकर्षक दिखाने के लिए हर लड़की फैशन करती है, मगर ये फैशन कई बार आपके के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है इसका एक नजारा हाल ही में मैक्सिको में देखने को मिला। इस हादसे को लेकर डेली मेल वेबसाइट ने एक खबर प्रकाशित, जिसके मुताबिक हाई हील पहन कर सड़क पर चलना एक लड़की के लिए जिंदगी मौत का सवाल बन गया।


एक वेबसाइट पर दी गई खबर के मुताबिक मैक्सिको के एक शहर में एक महिला जिनका नाम मिनेरवा था, वह हाई हील की सैंडल पहन कर सड़क को क्रास कर रही थी। इस दौरान तेजी से चलते समय अचानक से उनका पैर मुड़ गया और वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। इसी बीच दूसरी तरफ से एक तेज रफ्तार कार उनकी तरफ आ गई। कार चालक बेहद तेज रफ्तार पर था, उधर मिनेरवा सड़क पर पड़ी थी ऐसे में जब कार मिनेरवा के पास पहुंची तो….


इस दौरान जब तेज रफ्तार कार मिनेरवा की तरफ आ रही थी और मिनेरवा सड़क पर चीत पड़ी थी तो अचानक ड्राइवर का दिमाग चला और उसकी समझ की बदौलत मिनेरवा की जान बच पाई। हुआ यूं कि जब मिनेरवा सड़क पर गिरी तो उस ड्राईवर ने उसे पहले से ही देख लिया था, जिसके चलते उसने एकदम से एमरजैंसी ब्रेक लगाकार अपनी गाड़ी को रोक दिया। अगर ड्राइवर कुछ सेंकेड की भी देरी करता तो कार मिनेरवा के ऊपर से गुजर जाती। हालांकि हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मिनेरवा को अस्पताल पहुंचाया। जहां पता चला कि उसके घुटने व कोहनी में हल्के फ्रैक्चर आए हैं और वह खतरे से पूरी तरह से बाहर है।

Post a Comment

أحدث أقدم