1. वैसे तो पेट में दर्द होना एक आम समस्या होती है। पर अगर आपके पेट में दाएं या बाएं तरफ तेज दर्द होने लगे तो इसे कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह दर्द किडनी फेलियर का संकेत हो सकता है।
2. हाथ पैरों में सूजन आने का कारण किडनी का खराब होना भी हो सकता है। किडनी खराब होने पर शरीर में कई प्रकार के विषैले तत्व जमा होने लगते हैं जिससे हाथ और पैरों में सूजन आने लगती है।
3. अगर आपकी यूरिन से खून आता है तो यह किडनी फेलियर का संकेत हो सकता है. ऐसे में फौरन अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
4. अगर आपको ज्यादा कमजोरी और थकान महसूस हो रही है तो यह किडनी फेल होने का लक्षण हो सकता है।

إرسال تعليق