स्टडी के अनुसार इस तरह के मर्दों को प्यार में हमेशा मिलता है धोखा


अगर आप अपने पार्टनर का घर के कामों में हाथ नहीं बटाते हैं तो वक्त रहते संभल जाइए। कहीं यही वजह आपके पार्टनर को धोखेबाज बनने पर मजबूर न कर दे।जी हां, यह बात हम नहीं हाल ही में हुआ एक फ्रेंच अध्ययन बता रहा है। हाल ही में हुई एक फ्रेंज स्टडी के अनुसार एक बेहद मजेदार तर्क बाहर निकलकर सामने आया है। स्टडी में कहा गया है कि अगर कोई पति अपनी पत्नी का घरेलू काम-काज में हाथ नहीं बटाते हैं तो वह उन्हें धोखा दे सकती हैं।


बता दें, ये अध्ययन ग्लीडन नाम की एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग वेबसाइट ने महिलाओं पर किया है।अध्ययन के दौरान अधिकांश महिलाओं का कहना था कि अगर पति घर के कामकाज जैसे टॉयलट की सफाई, वॉशिंग मशीन को खाली करना आदि में हाथ नहीं बटाते तो वो उन्हें धोखा दे देती हैं।


इस स्टडी के दौरान कुछ महिलाओं का कहना था कि अक्सर काम को लेकर उनकी अपने पार्टनर से बहस हो जाती है जिसकी वजह से वह बेहद परेशान रहती हैं। इसके अलावा कुछ औरतों का कहना था कि उनके पति का घर के काम के प्रति बेरुखी दिखाना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आता। इस स्टडी के दौरान मर्दों को भी घर की सफाई और बर्तन धोकर महिलाओं का दिल जीतने की सलाह दी गई।

Post a Comment

أحدث أقدم