1. अगर आपने घर में इनडोर प्लांट लगाएं हैं तो ध्यान रखें कि इनमें कोई कांटेदार पौधा जैसे कैक्टस इत्यादि न हो। वास्तु के अनुसार, घर में कांटेदार पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे रिश्तों के बीच कड़वाहट पनपती है।
2. पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम बना रहे और घर में समृद्धि कायम रहे, इसके लिए जरूरी है कि फालतू का कबाड़ घर में इकट्ठा न होने दें। व्यर्थ का मोह छोड़कर अनुपयोगी चीजों को घर से हटा दें। ये परिवार के सदस्यों की ऊर्जा का भी ह्रास करती हैं।
3. हर रोज सुबह स्नान के बाद घर में दीया और धूप जरूर जलाएं। यदि दीया जलाना संभव न हो तो मोहक खुशबू की धूपबत्ती जरूर चलाएं। धूप करेंगे और भी लाभ होगा। इससे घर की नकारात्मकता दूर होती है।
4. हम घर को अंदर से तो साफ करते हैं लेकिन आमतौर पर घर का कबाड़ उठाकर छत या बालकनी में जमा कर देते हैं। ध्यान रखें ये दोनों ही घर का हिस्सा हैं। अंदर की सफाई का कोई लाभ नहीं है अगर छत और बालकनी में फालतू की चीजें भरी हैं।
5. शायद आप नहीं जानते होंगे कि आपके घर की तरक्की और आपके रिश्तों के सौहार्द के लिए रात को खाना खाने के बाद झूठे बर्तनों को शिंक में पानी भरकर छोड़ना कितना हानिकारक है। यह एक वास्तु दोष क्रिएट करता है, जो आपको रिश्ते और करियर दोनों में बाधा पहुंचाता है।



إرسال تعليق