पपीते को शहद के साथ मिलाकर लगाएं
एक कप पपीते की लुग्दी और दो चम्मच शहद मिलाकर फेंट लें। इसे चेहरे पर लगाकर रखें और 30 मिनट बाद धो लें। आपके चेहरे पर तुरंत निखार आ जाएगा।
पपीता, दही और हल्दी
अगर आपकी त्वचा धूप में निकलने से काली पड़ गई है और परेशान हो चुके हैं तो पपीता आपके लिए वरदान से कम नहीं है। पपीते को कूंचकर पेस्ट बना लें। चुटकी भर हल्दी, एक चम्मच गुलाब जल और एक चौथाई कप योगर्ट मिलाएं। सबको मिलाकर पेस्ट बनाएं और जिस जगह की स्किन काली पड़ी है वहां लगा लें। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। आपको आश्चर्यजनक लाभ मिलेगा।
कच्चा पपीता और खीरा
डार्क सर्कल्स से परेशान हो चुके हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। पपीता आपकी परेशानी का इलाज है। कच्चे पपीते और खीरे को मैश करके पेस्ट बना लें फिर इसे अपने डार्क सर्कल्स पर लगा लें। 10 मिनट के बाद अपनी उंगलियों से धीरे-धीरे रगड़कर छुड़ाएं। पेस्ट को गुनगुने पानी से छुड़ाकर साफ कपड़े से पोछ लें। ऐसा रोज करने सा डार्क सर्कल्स गायब हो जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें