बाजार मैग्जीन के लिए जान्हवी-ईशान ने कराया हॉट फोटोशूट


हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धड़क' से लोगों के दिलों की धड़कन बन चुके जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में दोनों का रोमांस भी काफी पसंद किया गया है। वहीं एक बार फिर दोनों के एक साथ फिल्मफेयर मैगजीन के कवरपेज में नजर आ रहे हैं।


जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर का फिल्म फेयर मैगजीन के लेटेस्ट इशू कवरपेज पर एक-साथ फोटोशूट सामने आया है। इस फोटोशूट में दोनों की केमेस्ट्री काफी जम रही है। बॉलिवुड की इस नई रोमांटिक जोड़ी को फिल्मफेयर के कवर पर देखना काफी रिफ्रेशिंग फील देता है।


इस फोटो में वो फिल्मफेयर मैगज़ीन के कवर पर नज़र आ रहे हैं जो अगस्त में इशू होने वाली है। इसी फोटो को धड़क फैंस ने फोटो को शेयर किया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. इसके साथ कैप्शन दिया है


हाल ही में दोनों ने बाजार मैग्जीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट कराया था। जो काफी सिज़लिंग लग रहा था।


मैगजीन के कवरपेज पर जाह्नवी का ऐसा लुक पहली बार देखने को मिला है। इस फोटोशूट में जान्हवी काफी हॉट और सेक्सी लुक में पोज देती नजर आ रही हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने