आज तक के इतिहास में कभी नहीं बना ऐसा विज्ञापन, जानकर रह जाएंगे दंग


ये एक बेहद सामान्य-सी बात है, लेकिन अमरीका में इन दिनों इसी बात पर बहस चल रही है। दरअसल, रेजर के एक विज्ञापन में महिला को अपने शरीर के बाल शेव करते हुए दिखाया गया है। महिलाओं को शेव करते हुए दिखाना बहुत क्रांतिकारी दृश्य नहीं है, लेकिन इस विज्ञापन में महिला के शरीर पर बाल भी दिखाए गए हैं जबकि आमतौर पर महिलाओं के पैरों या शरीर के अन्य हिस्सों को पहले से ही शेव किया हुआ दिखाया जाता है।

इस विज्ञापन को बनाने वाले रेजर ब्रांड बिली का कहना है कि पिछले 100 सालों में पहली बार किसी विज्ञापन में महिला के शरीर पर बाल दिखाए गए हैं जिसका नतीजा है कि यह विज्ञापन वायरल हो चुका है।

सोशल मीडिया पर बहुत-सी महिलाएं इस विज्ञापन का समर्थन कर रही हैं। वे अपने पैर के अंगूठे पर उगे बाल, बांह के नीचे आए बाल, घनी आईब्रो, और पेट पर दिखते बालों की तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा है, ”यह बेहद खूबसूरत है।” और एक अन्य यूजर ने लिखा है कि वे रेजर का इस्तेमाल नहीं करतीं, लेकिन यह विज्ञापन शानदार है, इससे वे सहमत हैं।

वे कहती हैं, ''इससे पता चलता है कि आप शरीर में बाल होने पर शर्म महसूस करते हैं।'' इस विज्ञापन के साथ-साथ कंपनी ने एक ऑनलाइन अभियान भी शुरू किया है जिसका मकसद यह बताना है कि किसी महिला को उसके प्राकृतिक रूप में ही स्वीकार करना चाहिए।

Post a Comment

أحدث أقدم