रिश्ते को बनाना है और भी मजबूत, तो शुरूआत में इस अंदाज में करें बातचीत


किसी भी रिश्ते में आपके बातचीत करने का तरीका भी काफी मायने रखता है। आपसी बातचीत के जरिए आप न सिर्फ अपने दिल की बात अपने पार्टनर को बताते हैं, बल्कि उनके मन की भावनाओं को भी समझते हैं। इस तरह आप एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं और आपका रिश्ता मजबूत बनता है। लेकिन जब आप अपने पार्टनर से बात करें तो शुरूआत में कुछ चीजों के बारे में बात कर सकते हैं....


बातचीत की शुरूआत में आप अपने पार्टनर से उसकी दिनभर की गतिविधियों के बारे में पूछें। इस तरह आप पूरा दिन उनके साथ न होकर भी उनके साथ हो सकते हैं।


साथ ही बातचीत के दौरान आप सिर्फ खुद ही न बोलते रहें। बल्कि अपने पार्टनर की बातें भी उतनी ही दिलचस्पी लें। इससे वह भी आपसे अपने दिल की बात खुलकर पाएंगे और आपका रिश्ता मजबूत बनेगा।


जब आप बात करें तो बीच-बीच में अपने प्रेम की अभिव्यक्ति भी अवश्य करें। साथ ही थोड़ी मस्ती करने से भी न चूकें। इससे माहौल खुशनुमा बनता है।

Post a Comment

أحدث أقدم