लक्षण
इसके लक्षण आमतौर पर माहवारी जैसे होते हैं। जैसे माहवारी के दौरान तेज दर्द, क्रॉनिक पैल्विक दर्द, शारीरिक संपर्क के दौरान या बाद में दर्द, पेट के पास या निचले हिस्से में तेज दर्द होता है। इससे पीडि़त महिला को इसके कारण लगातार थकावट रहती है व यूरिन के दौरान परेशानी होती है।
उपचार
रोग की पहचान होने में सालों का समय लग सकता है। इसका कारण महिलाओं का दर्द को सामान्य मानना है जो मासिक धर्म की अवधि का एक हिस्सा है। एंडोमेट्रियोसिस का पता जनरल एनीस्थिसिया के तहत लेप्रोस्कोपी प्रक्रिया से करते हैं। जिसमें डायग्नोसिस व इलाज एकसाथ किया जाता है। नवीनतम उपचार के तहत इसमें कार्बन डाइऑक्साइड लेजर का इस्तेमाल होने लगा है। इसे स्वस्थ ऊत्तकों को अनजाने में होने वाले नुकसान से बचाते हैं।



إرسال تعليق