भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे के ‘बेली’ डांस ने मचाया तहलका, यूट्यूब पर वीडियो वायरल


आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उनके हर वीडियो को लाखों व्यूज मिलते हैं। उनका अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो है ‘आम्रपाली तोहरे खातिर’ गाने पर हैं। ये गाना आम्रपाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ का एक प्रमोशनल सॉन्ग है। गाने का टाइटल है ‘आम्रपाली तोहरे खातिर’। इस गाने को रिलीज हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और इसे मिलियन्स में व्यूज भी मिल गए हैं। इस गाने की वायरल वीडियो को अब तक कुल 7.5 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।


इस गाने के बोल लिखे हैं यादव राज ने. म्यूजिक अनुज तिवारी ने दिया है। गाने को अपनी आवाज से सजाया है इंदु सनील और अनुज तिवारी ने। बता दें, आम्रपाली को भोजपुरी जगत में करीब 4 साल हो चुके हैं और आज वह सभी की फेवरेट एक्ट्रेस हैं। इससे पहले आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान की फिल्म के गाने ‘स्वैग से करेंगे सबका स्वागत’ पर डांस कर उसका वीडियो पोस्ट किया था। आम्रपाली के जबरदस्त डांस मूव ने फैंस के होश उड़ा दिए थे।


फिल्‍म ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ में विशाल सिंह, माही खान, नीलू सिंह, सूर्या शर्मा, स्नेहा मिश्रा जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं। आम्रपाली जल्‍द ही भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ फिल्‍म ‘महाबली’ में नजर आने वाली हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم