मोमोज़ आजकल के लाइफस्टाइल का एक हिस्सा बना गया है। हर कोई बड़े चाव से इसे खाता है। लेकिन उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के वसंधुरा इलाके में कथित रुप से एक रेस्तरां से मोमोज खाने से 16 लोग बीमार पड़ गए हैं। इस मामले की शिकायत इंदिरापुरम थाने में की गई जिसके बाद रेस्तरां के 10 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है।
एएसपी रवि कुमार ने बताया कि एक पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर रेस्तरां संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
खाद्य विभाग ने भी कार्रवाई करते हुए आज शाम रेस्तरां को सील कर दिया है। इस बीच रेस्तरां संचालक मदन थापा ने ‘फोन’ पर बताया कि वह कई दिनों से नेपाल में हैं। उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
إرسال تعليق