ज्योतिष ग्रंथ के अनुसार कामकाज में सफलता से पहले मिलते हैं ऐसे संकेत!


ज्योतिष के 'संहिता' भाग में शुभ और अशुभ शकुनों के बारे में कई बातें लिखी हुई हैं। जिनके अनुसार घर से निकलते समय आपको फूल या दूध जैसी शुभ चीजें दिखाई देती हैं तो धन लाभ और कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। इस तरह ज्योतिष ग्रंथ में अन्य चीजें बताई गई हैं जिनका दिखना शुभ शगुन माना गया है....

1. सुबह उठते ही मंदिर की घंटी, शंख या भजन की आवाज आपको सुनाई दे तो आपका दिन शुभ रहेगा और धन लाभ हो सकता है।

2. काम पर जाते समय कोई मां अपने बच्चे के साथ या गाय अपने बछड़े के साथ दिख जाए तो समझना चाहिए कि सफलता मिल सकती है।

3. घर से निकलते समय फूल या दूध-दही आपको दिखाई दे तो समझना चाहिए आपको धन लाभ होने वाला है।

4. सुबह-सुबह घर में कोई भिखारी मंगने आ जाए तो इसे शुभ संकेत मानाना चाहिए इसका इशारा है कि आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

5. किसी खास काम के लिए घर से निकलते वक्त आपके सामने सुहागन स्त्री या गाय आ जाए तो धन लाभ के साथ काम पूरा हो जाता है।

6. किसी जरूरी काम से जाते हुए आपके सामने कोई व्यक्ति गुड़ ले जाता हुआ दिख जाए तो धन लाभ होता है।

7. कहीं जाते समय रास्ते में कोई भी स्त्री-पुरुष दूध या पानी से भरा बर्तन लिए दिख जाए तो यह सफलता और धन लाभ का संकेत है।

Post a Comment

أحدث أقدم