गर्दन का आकार भी खोल देता हैं व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य का राज


समुद्र शास्त्र के अनुसार मनुष्य के शरीर का हर अंग उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में कुछ न कुछ बताता है। यानी अगर किसी मनुष्य के शरीर पर पूरी तरह से गौर किया जाए तो उसके बारे में बहुत कुछ आसानी से जाना जा सकता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, गर्दन भी एक ऐसा ही अंग है जो किसी भी इंसान के स्वभाव को अच्छे से व्यक्त करता है। जैसे इसके अनुसार छोटी गर्दन वाले लोग ज्यादा मेहनती होते हैं। आइए जानते है कैसी गर्दन वाले इंसान का व्यवहार और भविष्य कैसा हो सकता है....

छोटी गर्दन
सामान्य से छोटी गर्दन वाले लोग कम बोलने वाले, मेहनती व घमंडी हो सकते हैं। ऐसे लोगों पर आसानी से भरोसा नहीं करना चाहिए।

मोटी गर्दन
जिसकी गर्दन सामान्य से ज्यादा मोटी होती है,ऐसे लोग क्रोध करने वाले होते हैं। ये लोग थोड़े मतलबी और घमंडी स्वभाव के होते हैं ।

सीधी गर्दन
जिन लोगों की गर्दन सीधी होती है, ऐसे लोग स्वाभिमानी और अपने नियमों के पक्के होते हैं। इन पर विश्वास किया जा सकता है।

लंबी गर्दन
सामान्य से ज्यादा बड़ी गर्दन वाले लोग बातूनी, मंदबुद्धि, अस्थिर, निराश और चापलूस स्वभाव के होते हैं।

छोटी गर्दन
सामान्य से छोटी गर्दन वाले लोग कम बोलने वाले, मेहनती, अविश्वसनीय व घमंडी हो सकते हैं।

सूखी गर्दन
ऐसी गर्दन जिसमें मांस कम हो और नसें दिखाई देती हो ऐसी गर्दन वाले लोग सुस्त, आलसी, गुस्सेल, कम समझ वाले हो सकते हैं।

ऊंट जैसी गर्दन
पतली व ऊंची गर्दन वाले ऐसे सहनशील व मेहनती होते हैं। हालांकि ये लोग धोखेबाज और स्वार्थी स्वभाव के भी हो सकते हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم