रिसर्च में पाया इस समय करेंगे शादी तो मैरिज लाइफ चलेगी लंबी!

हर कोई यही कोशिश करता है कि लंबे समय तक शादीशुदा जिंदगी खुशहाल चलती रही। अब ऐसा होना संभव होगा। ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक रिसर्च में ये बात सामने आई है। द हेल्थ साइट पर प्रकाशित खबर के मुताबिक,  एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि फिजीशियन या डॉक्टर से शादी करने के कुछ फायदे होते हैं। यहां तक की इनसे शादी करने पर रिश्ता लंबे समय तक चलता है।


मिशिगन यूनिवर्सिटी के मेडिकल स्कूल द्वारा की गई रिसर्च में पाया गया कि बेशक फिजीशियन देर से शादी करते हैं लेकिन ना सिर्फ उनकी शादीशुदा जिंदगी लंबे समय तक चलती है बल्कि दूसरे लोगों के मुकाबले वे चुनौतियों को आसानी से स्वीकारते हैं। रिसर्च में पाया गया कि इस प्रोफेशन के लोग अपने परिवार और पार्टनर को समय देने के साथ-साथ अटेंशन भी देते हैं।


रिसर्च के दौरान फीजिशियंस और उनके पार्टनर का इंटरव्यू लिया गया जिसमें ये जानने की कोशिश की गई कि मेडिकल मैरिज कैसे सफल रहती हैं। इस रिसर्च के परिणाम काफी सकारात्मक निकलें। जाना गया कि किस पार्टनर का क्या रोल रहता है, फाइनेंशियल सिक्योरिटी कैसे होती है और इमरजेंसी को कैसे एवॉइड किया जाता है।


कैसे फीजिशियंस की मैरिज लाइफ सक्सेसफुल होती है, इसमें कुछ बातें सामने आईं। दोनों एक-दूसरे को समझदारी से सपोर्ट करते हैं। दोनों इस बात को जानते हैं कि दोनों के परिवार वाले उनकी लाइफ में महत्वपूर्ण रोल अदा करते हैं। दोनों एक-दूसरे को अपनी वैल्यूज शेयर करते हैं। दोनों जानते हैं कि फीजिशियन होने से रिलेशनिशन ‌के दौरान कई फायदे उठाते हैं। ‌

Post a Comment

और नया पुराने