एक्ट्रेस रूमा शर्मा इन दिनों अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए इंटरनेट पर छाई हुईं हैं। उनकी सभी तस्वीरों का दीदार आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कर सकते हैं।
रूमा का जन्म दिल्ली में 6 अक्टूबर, 1995 को हुआ था। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से टीनेएजर ग्रुप में पास आउट किया है। फिर रूमा ने मुंबई जाने का फैसला किया।
इसके बाद वो भी जल्द इंडस्ट्री का हिस्सा बन गई। रूमा ने दिल्ली के श्रीराम सेंटर ऑडिटोरियम में अपना पहला शो छह साल की उम्र में किया था। इसके बाद उन्हें दूसरा ब्रेक 'जासूस विजय' में मिला। बता दें कि इस शो को प्रोड्यूस बीबीसी वर्ल्ड कर रहा था।
उन्होंने एमटीवी के शो 'कैसी ये यारियां' में रिद्धिमा का किरदार निभाया था। रूमा को कई एड शो में भी देखा जा चुका है। उन्होंने फिल्म 'दिमाग की दही' में चाइल्ड आर्टिस्ट का रोल प्ले किया था।





إرسال تعليق