जी हाँ... हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में ऑयब्रोस पर रिसर्च की गई जिसमे ये पता चला कि ये लोग कितने ज्यादा घमंडी होते है। घनी भौहें वाले लोगों की सबसे पहले फोटो ली गई इसके बाद उनपर एक टेस्ट किया गया जिसने इन लोगों के घमंडी होने के बारे में बताया। जैसे ही ये टेस्ट पूरा हुआ उसके बाद जितने भी पार्टिसिपेंट थे उनकी भौहें तक फोटो को काट दिया गया। इसके बाद शोधकर्ता ने उन कटे हुए फोटोज को दूसरे ग्रुप को बताया। फोटो देखते ही उस ग्रुप ने सिर्फ उन लोगों की फोटो देखकर ये बता दिया कि इनमे से कौन लोग ज्यादा घमंडी है।
खास बात तो ये है कि, दूसरे ग्रुप ने ये बिलकुल वैसे ही बताया जैसा कि टेस्ट में सामने आया था। इस रिसर्च में ये पता चला कि जिन भी लोगो की भौहें मोटी या घनी होती है वो लोग बहुत ज्यादा ही घमंडी और आत्ममुग्ध होते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि ऐसे लोग दूसरे लोगों का अटेंशन लेना चाहते है। ऐसी भौहें के लोग ये चाहते है कि लोग उनका आदर और सम्मान करे। इसलिए ऐसी भौहें वाले लोगों को अलग तरह का इंसान माना जाता है।



YES
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें