फैंकने से पहले जान लें बासी रोटी खाने के ये अनोखे फायदे

रात के खाने के बाद कई बार कुछ चपातियां बच जाती है, जिसे सुबह लोग फैंक देते हैं या कुत्तों को डाल देते हैं। क्योंकि कहा जाता है कि 12 घंटे से ज्यादा समय तक रखे हुए खाने को खाने से फूज पॉइजनिंग जैसी समस्या हो सकती है। मगर एक्सपर्ट के अनुसार, बासी रोटी खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आज हम आपको बासी रोटी खाने के कुछ ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी बासी रोटी खाना शुरू कर देंगे। तो चलिए जानते हैं कि बासी रोटी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं....


1. डायबिटीज के रोगियों के लिए बासी रोटी खाना फायदेमंद होता है। डायबिटीक रोगियों को सुबह के समय ठंडे फीके दूूध के साथ बासी रोटी खानी चाहिए। इससे आपके शरीर में ब्लड ग्लूकोज का लेवल सही रहता है।

2. इसका सेवन ब्लड प्रैशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाने से ब्लड प्रैशर कंट्रोल में रहता है। अगर आपको भी यह समस्या है तो सुबह नाश्ते में इसका सेवन करें। ऐसा करने से आप अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं।

3. अगर आपको एसिडिटी या पेट से जुड़ी कोई भी प्रॉब्लम है तो सुबह के समय दूध के साथ इसका सेवन करें। इससे आपको एसिडिटी, पेट में जलन के साथ पेट से जुड़ी कई प्रॉब्लम से राहत मिलेगी। इसके अलावा गेहूं से बनी बासी रोटी में पाया जाने वाला फाइबर भोजन को पचाने में काफी मदद करता है और यह पाचन तंत्र को भी ठीक रखता है


4. अगर आप वर्कआउट करते हैं तो इसका सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा। कई फिटनेस सेंटर और जिम में एक्सरसाइज के साथ सुबह बासी रोटी खाने की सलाह दी जाती है। इससे आपकी मांसपेशियों में मजबूती आती है और शरीर को ज्यादा एनर्जी भी मिलती है।

5. ताजी रोटी की बजाए बासी रोटी अधिक पौष्ट‍िक होती है। बासी रोटी शरीर के तापमान को भी संतुलित बनाए रखने में मददगार है। दूध के साथ बासी रोटी को खाने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। गर्मियों में इसका सेवन करने से हाई स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा नहीं रहता है।

6. अगर आप अपने आहार में संपूर्ण पोषक तत्वों का सेवन नहीं कर पाते तो आपके शरीर में कमजोरी आती है। ऐसे में अगर आप अपने शरीर में स्फूर्ति और ताजगी बनाएं रखना चाहते हैं तो बासी रोटी को अपने नाश्ते में शामिल करें। हर रोज कम से कम एक बासी रोटी खाने से आपके शरीर को ताकत मिलती है और आप पूरे दिन स्फूर्ति महसूस करते हैं।


7. कई बार कुछ लोग काफी दुबले होते हैं। अगर आप दुबलेपान से निजात पाने के लिए बासी रोटी खाएं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगी। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में फाइबर और प्रोटीन मिलता है और दुबलेपन से राहत मिलती है। दुबलेपन से निजात पाने के लिए आप सुबह दूध के साथ और रात में भोजन में एक बासी रोटी जरूर शामिल करें।

8. ताजी रोटी के मुकाबले बासी रोटी में अधिक मात्रा में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो सेहत बनाने के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसलिए अब से बासी रोटी को फेंकना बंद करें और दूध के साथ इसे खाना शुरू कर दें।

Post a Comment

और नया पुराने