बिग बॉस-10 में नज़र आने वाली मॉडल ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट


बिग बॉस-10 में नज़र आने वाली मॉडल लोपामुद्रा राउत ने पिछले सीजन में बिकिनी अवतार दिखाकर सनसनी मचा दी थी। अब एक बार फिर लोपा एक फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में हैं।


अपने इस नए फोटोशूट में लोपामुद्रा काफी अलग अंदाज में दिख रही हैं। ये फोटोशूट navindhyaniphoto ने शूट किया है।


इस फोटोशूट में लोपा ब्लैक ऑउटफिट में हैं जो उनपर काफी जंच रहा है और वो काफी हॉट लग रही हैं। बता दें कि लोपा 2016 में ‘मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंट’ में सेकेंड रनरअप रह चुकी हैं।


लोपामुद्रा का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हुआ था। लोपामुद्रा के पापा जीवन राउत अकाउंटेंट रहे हैं और 2002 में रिटायर्ड हो चुके हैं।


वहीं, उनकी मां रागिनी राउत नागपुर में एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में काम करती हैं। लोपा ने चंदा देवी सराफ स्कूल, नागपुर से पढ़ाई की है।


बिग बॉस में लोपा की दोस्‍ती रोहन मेहरा से हुई थी और वह इस शो में काफी पसंद की गई थीं। लोपामुद्रा बिग बॉस-10 में हिस्सा लेने की वजह से अब घर-घर में पहचानें जानी लगी हैं। लोपा 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नज़र आ चुकी हैं।

Post a Comment

और नया पुराने