सेफ्टी पिन्स :-
सेफ्टी पिन को सबसे अच्छा जुगाड़ कहा जाता है। हर लड़की को घर से निकलते वक्त अपने बैग में सेफ्टी पिन जरूर रखनी चाहिए। चाहे आपका टॉप फट जाए, चप्पल की स्टेप टूट जाए या कहीं से बैग फट जाए। सेफ्टी पिन कुछ देर के लिए हमें सुरक्षा जरूर प्रदान करती है।
स्कार्फ :-
हमारे लुक को कूल बनाने और इज्जत को बचाने के लिए स्कार्फ बहुत काम की चीज है। स्कार्फ आपके लुक को और भी परफेक्ट बना देता है। अक्सर सफर करते वक्त अगर किसी जगह धूल-मिट्टी उड़ रही हो या काफी हवा चल रही हो तो हमारे बाल और स्किन की केयर के लिए स्कार्फ बहुत जरूरी है। साथ ही कभी कभी हमारा टॉप या सूट भी कहीं से हल्का फट जाता है उस वक्त भी स्कार्फ बहुत काम आता है।
परफ्यूम :-
कई बार पसीने के चलते कभी-कभी शरीर से काफी बदबू आती है। डियो के इस्तेमाल से पसीने कम आते हैं। इसलिए अपने बैग में हमेशा परफ्यूम रखें। शरीर से आने वाली बदबू इंसान का इम्प्रेशन पहले ही खराब कर देती है। अगर आप चाहते हैं कि ऐसा आपके साथ ना हो तो अपने बैग में हमेशा डियो रखें।
ग्लू स्टिक :-
ग्लू स्टिक घर से बाहर जाते वक्त हर लड़की के बैग में जरूर होनी चाहिए। कई बार इंटरव्यू या कहीं खास मीटिंग में जाना होता है। उस वक्त अगर हमारी चप्पल या बैग की स्टेप टूट जाती है तो हमें बहुत दिक्कत होती है। लेकिन अगर हमारे बैग में ग्लू स्टिक होगी तो हम फिर चाहे कहीं भी जा रहे हो हम अपनी चीज को जुड़ा सकते हैं।




إرسال تعليق