आज से भारत और अफगानिस्तान के बीच बैंगलोर के खिलाफ एम.ए चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज़ शिखर धवन ने पहली पारी के पहले सत्र में शतक जड़ने के साथ ही एक नई उपलब्धि अपने नाम कर ली है। शिखर भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने किसी भी टेस्ट मैच में पहली पारी के पहले सत्र में शतक लगाया है।
धवन एक टेस्ट मैच के पहले दिन में लंच से पहले शतक लगाने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। धवन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 87 गेंदों में 18 चौकों और 3 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। लंच तक वह 104 रन बनाकर नाबाद रहे।
धवन से पहले टेस्ट क्रिकेट में ये कारनामा विक्टक ट्रम्पर (1902 में), चार्ली मैकार्टनी (1921), डॉन ब्रैडमैन (1930), माजिद खान (1976), डेविड वॉर्नर (2017) ही कर पाए हैं।

إرسال تعليق