कांटेदार पेड़
घर में पेड़ लगाना तो अच्छा होता है लेकिन अगर घर में कांटेदार पेड़ लगाए जाएं तो ये वास्तुदोष को जन्म देते हैं और घर के सदस्य बीमार होने लगते हैं। ऐसे में कांटेदार और जिन पेड़ों से दूध निकलता है उन्हें घर में न लगाएं।
बाथरूम का गेट
वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में बाथरूम का गेट हमेशा खुला रहता है वहां बीमारियां घर करने लगती हैं। ऐसे में इस दोष से बचने के लिए अपने टॉयलेट और बाथरूम के गेट को आवश्यकता न होने पर बंद रखें।
दवाईयां
अधिकतर लोग घर में छोटी-छोटी बीमारियां जैसे सर्दी-जुकाम की दवाईयां रखते हैं आपको बता दें कि इन दवाईयों को किचन में नहीं रखना चाहिए क्योंकि दवाईयों को किचन में रखने से वास्तुदोष उत्पन्न होता है और ये वास्तुदोष बीमारियों का कारण बनता है।




إرسال تعليق