एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड है इन खिलाड़ियों के नाम !


आजतक आपने युवराज सिंह और हर्षल गिब्स के द्वारा एक ओवर में लगाए गए छह छक्कों के बारे में सुना होगा। आज हम आपको क्रिकेट के एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। वैसे तो आपने एक ओवर में छ छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों  के बारे में जानते ही होंगे। लेकिन आज हम आपको बताते है एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में ....

एल्टन चिगुम्बुरा -


लिस्ट ए क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड 39 रन का है। ज़िम्बाब्वे के एल्टन चिगुम्बुरा ने 2013-14 में ढाका में शेख जमाल टीम की तरफ से खेलते हुए अबाहानी लिमिटेड के अलाउद्दीन बाबु के एक ओवर में 39 रन बनाये थे। उस ओवर में चिगुम्बुरा ने चार छक्के और तीन चौके लगाये थे और साथ ही दो वाइड और एक नो बॉल भी फेंकी गई थी।

जेपी डुमिनी -


दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज जेपी डुमिनी ने लिस्ट ए मैच के एक ओवर में 37 रन बनाने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दक्षिण अफ्रीका की घरेलू एकदिवसीय टूर्नामेंट मोमेंटम वनडे कप में केप कोबराज़ की तरफ से खेलते हुए डुमिनी ने नाइट्स के गेंदबाज एडी ली के एक ओवर में 37 रन बटोरे। इस ओवर में ली ने एक नो बॉल भी फेंकी।डुमिनी ने ली के ओवर की पहली चार गेंदों पर चार लगातार छक्के जड़े और उसके बाद पांचवीं गेंद पर उन्होंने दो रन लिए। अगली गेंद नो बॉल थी, जिसपर डुमिनी ने चौका जड़ा और उसके बाद अगली फ्री हिट वाली गेंद पर उन्होंने एक और छक्का लगाया और ओवर में 37 रन बन गए।

 हर्शल गिब्स -


एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में एक ओवर में सबसे ज्यादा 36 रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ही हर्शल गिब्स के नाम है। उन्होंने 2007 विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ डैन वैन बंज के एक ओवर में लगातार 6 छक्के जड़े थे।

युवराज सिंह -


भारतीय खिलाड़ियों में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने 2007 के टी 20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे।

Post a Comment

أحدث أقدم