दांत दर्द से रहते हैं परेशान, आजमाएं चार आसान घरेलू नुस्खे


दांतों में दर्द की समस्या अक्सर लोगों को हो जाती है। इसके कारण लोग परेशान भी होते हैं और खान-पान में भी समस्या आती है। दांतों का दर्द शरीर के किसी अन्य भाग के दर्द से अलग होता है। अक्सर लोगों को आप जानते होंगे जो दांत दर्द के लिए घरेलू उपाय बताते रहते हैं। हम यहां आपको आसान चार घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जो आपके दांत दर्द में राहत पहुंचा सकते हैं। अगर दांतों का दर्द ज्यादा हो या लगातार रहता हो तो डेंटिस्ट को जरूर दिखाएं...

प्याज


हमारे भारतीय खान-पान का सबसे अहम चीज प्याज है। इसमें एंटिसेप्टिक पदार्थों की मौजूदगी दांतों के दर्द को कम करता है। इसके लिए आपको सिर्फ प्याज के टुकड़े को दांतों से हल्के-हल्के कुचलना है। अगर कुचलने मे समस्या आ रही है तो आप प्याज के रस को भी दांतों मे लगा सकते हैं।

अमरूद


वैसे तो अमरूद स्वादिस्ट फल होता है, लेकिन इसके पत्तों का भी इस्तेमाल कई घरेलू उपचार में किया जाता है। अमरूद के नये पत्ते आपके दांतों के दर्द के लिए बहुत असरदायक होते हैं। आपको नये पत्ते अच्छे से साफ करके हल्के-हल्के चबा सकते हैं या इन्हे उबालकर इसके पानी से कुल्ला करते हुए मुंह साफ करें। इसे करने के बाद आपको जल्द आराम मिलेगा।

नमक और काली मिर्च


नमक और काली मिर्च को पानी के साथ मिला लें ध्यान रहे ये एक पेस्ट जैसा बन जाए। इस पेस्ट को दर्द वाले दांत में लगा लें। यह थोड़ा तीखा लग सकता है लेकिन यह कीड़े वाले दांत के दर्द से भी राहत देता है।

गेंहू का पौधा


गेंहू का उपयोग हम लोग रोटी के लिए करते हैं लेकिन इसके छोटे पौधे दर्द में भी काफी राहत पहुंचाते हैं। यह हो सकता है आपको आसानी से न मिलें लेकिन आजकल के बाजार में भी गेहुं के नये पौधे आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। इसके पत्तों को आप मुंह में डालकर चबा सकते हैं या फिर आप इसे उबालकर इसके पानी से कुल्ला कर सकते हैं। इसे आप अपने दर्द के अनुसा हप्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने