आपका पार्टनर सही है या गलत, इन आदतों से करें उसकी पहचान


प्यार करना अच्छा एहसास है पर बदलते परिवेश को देखते हुए असानी से किसी पर भरोसा करना सही नहीं है, हालांकि इसका मतलब यह भी नहीं है कि आप हर वक्‍त पार्टनर पर शक करते रहें, क्‍योंकि इससे रिश्‍ते और ज्‍यादा खराब होते हैं। आप कैसे जान सकती हैं कि आप का लवर आप के साथ धोखेबाजी तो नहीं कर रहा है? हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं.....


आप का पार्टनर चाहे रईस न हो, पर महंगे शौक रखता हो। उनका हर जगह प्रदर्शन करता हो। खुद को हाइप्रोफाइल कहलाना उसे पसंद हो। उधार ले कर स्टैंडर्ड लाइफ जीने में उसे आनंद आता हो तो सावधान हो जाएं। ऐसा शख्स भविष्य में किसी को भी संकट में डाल सकता है।

लंबे रिश्ते के बाद भी यदि वह आप से बातें छिपाए, टालमटोल करे, दोस्तों से न मिलवाए, मोबाइल को न छूने दे तो सावधान रहिए। दाल में कुछ काला है।


अकसर उस की तारीफ में आप के हुस्न की तारीफ छिपी रहती हो। साथ घूमने जाने या मिलने के लिए वह एकांत स्थल या ऐक्सक्लूसिव प्लेस चुनता हो। मौका पाते ही आप को हाथ लगाने, चूमने या स्पर्शसुख प्राप्त करने से न चूकता हो। फोन पर सैक्सी मैसेज भेजता हो तो सावधान हो जाइए। जो मजनूं सीमाएं लांघते हैं वे विश्वसनीय नहीं होते।

जमाना कामकाजी महिला पुरुष का बेशक है, पर जो पुरुष अपनी गर्लफ्रैंड, प्रेमिका, मंगेतर से पैसे उधार मांगता रहता हो उस से सावधान रहिए। मैरिज के बाद वह आप पर पूर्णतया आर्थिक रूप से आश्रित नहीं हो जाएगा, इस की क्या गारंटी है।


अचानक यों ही किसी दिन उस ने अपनी सगाई की अंगूठी उतार दी। आप को टाइम दे कर वह निर्धारित स्थल पर पहुंचना भूल गया, सार्वजनिक स्थल पर आप को बेइज्जत कर दिया या आप से ज्यादा अपनी भावनाओं को तवज्जुह देता हो तो चिंता की बात है।

Post a Comment

और नया पुराने