मुकेश अंबानी के बेटे की सगाई का डिजिटल कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल


मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी जल्द ही ‘हीरा’ कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्र्लोका मेहता से सगाई करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो दोनों 30 जून को मुबंई में सगाई करेंगें। आकाश और श्र्लोका की सगाई का डिजिटल कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कार्ड को बड़े बेहतरी तरिके से बनाया गया है। जिसमें आकाश और श्र्लोका की फोटो के साथ अंबानी और मेहता परिवार के लोगों के भी नाम हैं।


बता दें इस हाईप्रोफाइल सगाई में बॉलीवुड सहित तमाम बड़ी हस्तियां शिरकत कर सकती हैं। डिजिटल कार्ड में आकाश और श्र्लोका की फोटो के साथ फिल्म ‘काईपोचे’ के सॉन्ग का बेहतरीन बैकग्राउंड म्यूजिक डाला गया है। सगाई के वेन्यू की बात करें तो अंबानी का घर एंटीलिया को चुना गया है। कार्ड को देखने के बाद लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। और आकाश श्र्लोका को आने वाले जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।


आपको बता दें कि, अभी सगाई को लेकर दोनों परिवार की तरफ से कोई आधिकारित जानकारी नहीं दी गई है।  आकाश और श्र्लोका बचपन के दोस्त हैं। दोनों के परिवार वाले काफी अरसे से एक दूसरे को जानते हैं। श्र्लोका बिजनेसमैन रसेल मेहता की बेटी हैं। रसेल मेहता हीरा कारोबारी हैं।


Post a Comment

أحدث أقدم