शास्त्रों में बताए गए हैं जमीन पर बैठकर भोजन करने के अनेक फायदे


पुरानी परांपराओं को आज भले ही लोग रूढ़ीवादिता समझ लें लेकिन उनका अपना वैज्ञानिक महत्व था। ये परंपराएं व्यक्ति को स्वस्थ और सुखी रखने के लिए बनाई गई थीं। आपको पता होगा कि प्राचीन काल में लोग जमीन पर बैठकर खाना खाते थे लेकिन बदलते समय ने लोगों के रहन-सहन को बदल दिया और आज लोग टेबल-कुर्सी पर बैठकर खाना खाने लगे हैं। हमारे शास्त्रों में जमीन पर बैठकर भोजन करने के अनेक फायदे बताए गए हैं। आइए आपको बताते हैं क्यों जमीन पर बैठकर खाना चाहिए खाना .......


जब व्यक्ति जमीन पर बैठकर भोजन करता है तो वह सुखासन में बैठता है और इस मुद्रा में बैठकर भोजन करने से पाचन क्षमता बढ़ती है। पीठ का निचला भाग तथा पेट के आसपास की मासपेशियां खींच जाती हैं और उनमें एक तनाव आ जाता है तथा पेट से संबंधित सभी बीमारियां भी खत्म होती हैं।


जमीन पर बैठकर भोजन करने से व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है, इससे न तो व्यक्ति समय से पहले बूढ़ा होता है और न ही कमर दर्द की कोई शिकायत होती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, जो लोग जमीन पर बैठ कर भोजन ग्रहण करते हैं। उनकी आयु में वृद्धि होती है। 

Post a Comment

और नया पुराने