बकरे को तीन दिनों तक यहां बनाया जाता है राजा और नाबालिक लड़की को उसकी रानी


प्रत्येक देश की अलग-अलग कला और संस्कृति होती है। ऐसा ही एक खास नजारा आयरलैंड में देखने को मिला। 17वीं सदी से चली इस अजीबोगरीब परंपरा के बारे में जानकर आप भी दांतो तले उंगली दबा लोगे। दरअसल यह त्यौहार मनोरंजन के अपने खास तरीके के लिए खूब सुर्खियां बटोर रहा है।


आयरलैंड के एक छोटे से शहर किलॉरग्लिन में यह उत्सव मनाया जाता है। यहां हर वर्ष एक पशु मेला लगता हैं जिसको ‘प्लक फेयर’ के नाम से जानते हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल में पहाड़ों से पकड़े गए एक बकरे को ताज पहनाकर राजा घोषित किया जाता है। जिसके बाद बकरे को राजा की तरह पूरे शहर का दौरा कराया जाता है।


खबरों के अनुसार, इस फेस्टिवल में बकरे को राजा बनाये जाने के बाद एक नाबालिक लड़की को उसकी रानी बनाया जाता है। लोक मान्यताओं के अनुसार 17 वीं शताब्दी में एक राजा था उसका नाम ऑलिवर क्रॉमवेल था। वह राजा सेना के साथ हमला करने आ रहा था तो एक बकरे ने उसकी जान बचाई थी। तभी से बकरे के सम्मान में हर वर्ष इस मेले का आयोजन किय जाता हैं। इस मेले का आयोजन 10 अगस्त से 12 अगस्त तक होता है।

Post a Comment

और नया पुराने