किसी भी रिलेशनशिप में पुरुषों की तरह महिलाएं भी कई चीजों को लेकर उत्तेजित होती हैं फिर चाहे वो इशारे नजरों के हो या फिर बातों के। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि पुरुष महिलाओं के इन इशारों को समझ नहीं पाते और महिलाओं की नजरों में पुरुषों की अहमियत घटने लगती है। इसी पहलू को लेकर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस ने एक स्टडी की है जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है। तो चलिए आज हम आपको महिलाओं के उन 5 इशारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे समझना पुरुषों के लिए काफी जरूरी होता है.....
1. महिलाओं को पुरुषों के बारे में सबसे पहले जो चीज अट्रैक्ट करती है वो उनके बातचीत करने का तरीका होता है। इसलिए अगर आप महिलाओं से बात कर रहे हैं तो उनकी पसंद नापसंद के बारे में जानें और उन्हें कंफर्टेबल महसूस कराएं।
1. महिलाओं को पुरुषों के बारे में सबसे पहले जो चीज अट्रैक्ट करती है वो उनके बातचीत करने का तरीका होता है। इसलिए अगर आप महिलाओं से बात कर रहे हैं तो उनकी पसंद नापसंद के बारे में जानें और उन्हें कंफर्टेबल महसूस कराएं।
2. वैसे तो किसी भी महिला को समझना बहुत ही मुश्किल होता है लेकिन अगर आप रिलेशनशिप में है तो महिलाओं को समझना थोड़ा आसान जरूर हो जाता है। अगर आपकी पार्टनर बराबर आपके शिड्यूल के बारे में पूछ रही है और मिलने की बात कर रही है तो उसका इशारा आपको समझने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।
3. महिलाएं उन पुरुषों की तरफ जल्दी अट्रैक्ट होती हैं जिनका सेन्स ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है। तो अगर आप भी आगे से किसी महिला से बात करें तो मजाक करना न भूलें क्योंकि महिलाओं को अच्छे सेन्स ऑफ ह्यूमर वाले पुरुष जल्दी आकर्षित करते हैं।
4. अगर कोई पुरुष महिला के साथ बैठा हो और तभी किसी का या फिर उसी शख्स का किसी बात पर दूसरे से झगड़ा हो जाता है तो आप उसे चालाकी से हैंडल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाएं उन पुरुषों की तरफ जल्दी आकर्षित होती हैं जो झगड़े में फंसने की बजाय मामले को इस तरह से हैंडल करें कि बात भी बन जाए और मामला आगे बढ़ें भी नहीं।
5. अगर महिला किसी पुरुष को पसंद करती है तो उसके एक स्पर्श ही महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ जाती है साथ ही उन्हें स्पर्श से सुरक्षा का भाव महसूस होता है। इसलिए अगर आप किसी महिला को स्पर्श कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा है साथ ही कुछ भी ऐसा करने से बचे जिससे उनमें असुरक्षा का भाव पैदा हो।





एक टिप्पणी भेजें