'कुंडली भाग्य' की इस एक्ट्रेस ने अपनी बिकिनी पिक्चर्स से लगाई इंटरनेट पर 'आग'


छोटे पर्दे का मशहूर शो 'कुंडली भाग्य' अक्सर ही सुर्खियों में रहता है। टीआरपी लिस्ट में भी ये शो हमेशा टॉप पर ही रहता है। शो की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या पिछले कुछ दिनों से अपने बिकिनी फोटोज शेयर कर सुर्खियों में बनी हुई हैं।


हाल ही में एक बार फिर श्रद्धा ने बिकिनी में कुछ फोटोज शेयर की। श्रद्धा ने ये फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की लेकिन इस बार उन्हें अपने इन फोटोज के कारण ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा।


जी हाँ... इस बार श्रद्धा अपने हॉट फोटो के कारण एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई। लेकिन इस बार ट्रोलर्स ने श्रद्धा को ऐसा-ऐसा कह दिया जिसे सुनकर शायद आप भी शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे।


सोशल मीडिया यूज़र्स को शायद श्रद्धा का बोल्ड अवतार पसंद नहीं आया और उन्होंने श्रद्धा के फोटो पर भद्दे-भद्दे कमैंट्स करने शुरू कर दिए। श्रद्धा के फोटो के साथ यूज़र्स ने उनके शो पर भी कमेंट कर दिए। वही कुछ फैंस ने श्रद्धा के इस लुक की तारीफ भी की है। आपको बता दें श्रद्धा इन दिनों अपने शो से छुट्टी लेकर हॉन्क-कॉन्ग में हॉलिडे एन्जॉय कर रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم