इन गलतियों की वजह आपके आस-पास मंडराती है बुरी शक्तियां


प्रत्येक इंसान के जीवन में अच्छा-बुरा दोनों तरह का समय आता है। वास्तु के अनुसार ये अच्छा समय वातावरण में फैली सकारात्मक तथा नकारात्मक शक्ति से होता है। कईं बार इंसान स्वयं ही अपनी दिनचर्या में कुछ ऐसे काम कर बैठता है जिसकी वजह से बुरी शक्तियां उस पर हावी होने लगती हैं। तो आईए जानें उन गलतियां के बारे में, जिनसे मनुष्य पर बुरी शक्तियां का प्रभाव पड़ना शुरु हो जाता है।

कुछ मान्यताओं के अनुसार बुरी शक्तियां रात में अधिक सक्रिय होती हैं। इसलिए रात को सोने से पहले परफ्यूम या इत्र का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन सुंगधित चीज़ों से बुरी शक्तियां जल्दी आकर्षित और प्रभावित होती हैं।

मान्यता के अनुसार गर्भवती महिलाओं को रात में किसी सुनसान या चौराहे पर नहीं जाना चाहिए। यहां पर भी बुरी शक्तियां सक्रिय अवस्था में उपस्थित होती हैं।


किसी की शवयात्रा से लौटाते हुए कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। साथ ही शवयात्रा से लौटकर घर में प्रवेश करने से पहले स्नान ज़रूर करना चाहिए। ऐसा नहीं करने से बुरी ताकतें साथ आ जाती हैं।


किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति का आत्मबल बहुत कमज़ोर होता है। कमज़ोर आत्मबल वाले इंसान के पास बुरी शक्तियां जल्दी आकर्षित होती हैं।

Post a Comment

और नया पुराने