1. लड़कियां कभी इस बात पर विश्वास नहीं करेंगी कि वह एक अच्छी जासूस होती हैं। लड़कियों को खुद नहीं मालूम होता कि वह प्रोफेशनल जासूस से अच्छा काम कर सकती हैं। यही कारण है कि पार्टनर को हां बोलने से पहले वह उसके बारे में पूरी जांच-पड़ताल कर लेती हैं।
2. लड़कियों को यह बिल्कुल पसंद नहीं आता कि उनकी तुलना किसी और से की जाए। लड़कियां कभी ये बात बोलती नहीं हैं और जताती हैं कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता लेकिन ऐसा नहीं है। जब कोई उनकी तुलना होती है तो उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है।
3. लड़कियां मानें चाहे न मानें इशारों-इशारों में बात करने में लड़कियां माहिर होती हैं। लड़कियों को अपनी इस क्वालिटी के बारे में नहीं मालूम होता लेकिन वह इशारों में बातें करना पसंद करती हैं।
4. लड़कियां भले ही रिलेशनशिप को लेकर कितनी बातें सोचती रहें लेकिन उन्हें कहीं न कहीं प्यार करने से डर लगता है। ये बात उन्हें खुद भी मालूम नहीं रहती, लेकिन वह किसी को अपना दिल देने से पहले बहुत सोचती हैं।
5. लड़कियां खुद को चाहे कितना भी बोल्ड और डेयरिंग क्यों न दिखाएं लेकिन वह बहुत इमोशनल होती हैं। लड़कियां भले ही कहें कि उन्हें प्यार में धोखा मिलने से फर्क नहीं पड़ता, लेकिन इसके बाद भी वह प्यार में धोखा खाने के बाद टूट जाती हैं।
6. लड़कियां दिल की बहुत साफ होती हैं। भले ही लड़की सोचे कि इस गलती के लिए मैं उस इंसान को कभी माफ नहीं करूंगी, लेकिन बाद में वह सब कुछ भूलकर गलती करने वाले इंसान को माफ कर देती हैं।



एक टिप्पणी भेजें