लेटेस्ट फोटोशूट में हॉट लुक में नज़र आईं करिश्मा शर्मा, शेयर की तस्वीरें


रागिनी MMS रिटर्न्स से मशहूर हुईं करिश्मा शर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। चर्चा का मुख्य कारण उनका हॉट फोटोशूट। एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बोल्ड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में करिश्मा बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं।


करिश्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लगातार अपने फैंस को खुश करने के लिए बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। करिश्मा की इस तस्वीर को फोटोग्राफर एश्वर्या नायक की तरफ से क्लिक किया गया है। बता दें करिश्मा की ये तस्वीरें उनकी पिछली तस्वीरों की तरह इंटरनेट पर काफी वायरल भी हो रही हैं।


पिछले साल अपनी बोल्ड अदाओं से सुर्खियां बटोरने वाली यह टीवी एक्ट्रेस फिर एक बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वापसी कर रही हैं। बता दें इस बार वेब सीरीज में उनके साथ सोनी टीवी के सीरियल 'बेहद' के एक्टर कुशाल टंडन नजर आने वाले हैं।


'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' से मशहूर हुई अभिनेत्री करिश्मा शर्मा को एकता कपूर के प्रोडक्शन में बने 'ये है मोहब्बतें' और 'पवित्र रिश्ता' जैसे लोकप्रिय सीरियल्स में भी देखा गया था।


सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनके 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم