उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि 'मैं सिगल हूं। अगर मेरा कोई दोस्त किसी को जानता है तो मुझे बताए। मेरी कोई डिमांड नहीं है। कुंडली या फिर जाति महत्वपूर्ण नहीं है। मेरे माता-पिता जिंदा नहीं। मैंने फैशन डिजाइनिंग से बीएससी किया है। मेरी उम्र 28 साल है। मेरा भाई मुंबई में सीनियर आर्ट डायरेक्टर है। मेरी बहन सिविल इंजीनियरिंग कर रही है। उन्होंने ये पोस्ट मलियालम में लिखा है।
उन्होंने अपनी फोटो बिलकुल मैट्रिमोनियल एड की तरह डाली है। 26 अप्रैल को उन्होंने ये पोस्ट शेयर किया था। 6 हजार से ज्यादा इसे शेयर किया जा चुका है। कमेंट सेक्शन में इस केरल की लड़की को कई प्रपोजल भी मिल चुके हैं।



إرسال تعليق