धन कमाने वाला अवश्य करें ये दो काम, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल


शास्त्रों में धन कमाने, धन को अपने पास बनाए रखने के कई उपाय मौजूद हैं। इसके अलावा हमें कभी किसी का कर्जदार ना बनना पड़े, इससे संबंधित उपाय भी दिए गए हैं। धन कमाने के बाद मनुष्य को कुछ नियमों का पालन करना चाहिए अन्यथा कमाए हुए धन का स्वतः नाश हो जाता है। बाबा भर्तृहरि जी के अनुसार जब भी व्यक्ति धन कमाए, उसे दो काम अवश्य करने चाहिए। यदि ये दो काम नहीं किए गए, तो भविष्य में वह कंगाल हो जाएगा। बहुत जल्द नहीं तो कुछ समय के भीतर वह तंगहाली को महसूस करने लगेगा....

पहला काम
धन कमाने के बाद जो पहला काम करना जरूरी है, वह है ‘दान’। हमें अपने कमाए धन का कुछ भाग अवश्य दान करना चाहिए। पुराणों में दान से प्राप्त होने वाले पुण्यों के बारे में भी बताया गया है। राजा भर्तृहरि के अनुसार धन का दान जितना जरूरी है, उतना ही आवश्यक है उसका भोग करना। यही धन के दो मुख्य उद्देश्य हैं। धन को संचय करना अवश्यक है क्योंकि बुरे समय में धन किसी साथी या करीबी से बढ़कर साथ निभाता है। लेकिन उसका भोग करना भी जरूरी है।

दूसरा काम 
शास्त्रों के अनुसार दान करने से उसी व्यक्ति को फल मिलता है, जो दान करते समय किसी बात का घमंड ना करे। हम जिस किसी को भी दान कर रहे हैं, यह दान एक सहायता के रूप में होना चाहिए। कभी भी उस व्यक्ति को यह महसूस नहीं कराना चाहिए कि हम उसपर तरस खाकर उसे कुछ दान कर रहे हैं। यही सच्चा दान है।

Post a Comment

और नया पुराने