शोधकर्ताओं का कहना है कि बीज में अमिगडलिन नाम का एक तत्व होता है जो पेट के अंदर पाए जाने वाले एंन्जाइम के संपर्क में आते ही सायनाइड बनाने लगता है। हालांकि जरूरी नहीं है कि ऐसा हो। लेकिन अगर कभी साइनाइड बन जाता है तो यह इंसान की बीमार बना सकता है यहां तक कि उसकी मौत हो सकती है।
आपको बता दें कि सायनाइड अब तक सबसे घातक जहर माना जाता है। यहां तक की पोटेशियम सायनाइड का आज तक कोई टेस्ट नहीं बता पाया है। सेब ही नहीं कई और फलों के बीजों में अमिगडलिन पाया जाता है हालांकि इसके जानलेवा बनने के आशंका कम रहती है। फिर भी हमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। अगली बार जब भी आप सेब या ऐसा ही कोई बीजा वाला फल खाएं, तो उसे जरुर हटा दें।



إرسال تعليق