यह हॉट हीरोइन बॉलीवुड में आने से पहले करती थी कॉल सेंटर काम!


बॉलीवुड में कई एेसे सैलेब्स है जिन्होंने काफी संघर्ष करने के बाद इंडस्ट्री में एक नाम बनाया है। स्टार्स का फिल्मों में आने से पहले क्या बैंकग्राउंड रहा है कोई नहीं जानता। ऐसी ही एक एक्ट्रेृैस हैं जो कि फिल्मों में आने से पहले कॉल सेंटर में काम करने को मजबूर हो गई थी।


जी हां, हम बात कर रहे है एक्ट्रैस जरीन खान की। उनके पर्दे के पीछे का सफर इतना आसान नहीं रहा है जितना लोग समझते हैं। दरअसल, जरीन खान एक डॉक्टर बनना चाहती थीं। इसके लिए जरीन ने डॉक्टर की पढ़ाई भी की लेकिन घर की आर्थिक तंगी के चलते उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी और इसके बाद उन्हें मजबूरन एक कॉल सेंटर में जॉब करनी पड़ी।


लेकिन जरीन के फिगर की बात करें तो पहले इनका शरीर काफी भारी था। अपने फिगर को लेकर वह काफी सचेत हो गई और उन्होंने वर्कआउट करना शुरू कर दिया। इसके बाद जरीन ने जॉब के दौरान मॉडलिंग में हाथ आजमाया।


मॉडलिंग के दौरान 2010 में उन्हें एक फिल्म वीर में सलमान खान के साथ साइन कर लिया। इस को करने के बाद जरीन बहुत पॉपुलर हो गईं। इसके बाद तो जरीन की किस्मत चमकना शुरू हो गई। जरीन ने सलमान खान की फिल्म रेड्डी में सॉन्ग 'कैरेक्टर ढीला' में स्पेशल गेस्ट की भूमिका निभाई थी। जरीन फिल्म हेट स्टोरी-3, वजह तुम हो जैसी बोल्ड फिल्मों में भी नजर आईं। 

Post a Comment

और नया पुराने