धरती को प्रणाम
हिंदू धर्म या सनातन धर्म में सुबह उठने के बाद धरती पर पर रखने से पहले उसे प्रणाम करने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि धरती हमारी पालनकर्ता है। हमारे जीवन के लिए सभी आवश्यक पदार्थ धरती ही हमें उपलब्ध कराती है। धरती को प्रणाम करने और उसके प्रति आभार जताकर हम अपना सौभाग्य बढ़ा सकते हैं क्योंकि धरती को भी देवी मां का स्थान प्राप्त है।
यह है प्रणाम करने का तरीका
पांव जमीन पर रखने से पहले बिस्तर पर बैठे हुए ही हाथ से धरती पर स्पर्श कर प्रणाम करना चाहिए। इसके बाद अपनी नाक के सुरों को चेक करिए कि कौन-सा सुर अधिक चल रहा है। उसी तरफ के पांव को सबसे पहले जमीन पर रखें। रातभर लेटे रहने से शरीर अकड़ जाता है। सुबह जब आप उठकर जब धरती का स्पर्श करते हैं तो पूरा शरीर झुकता है, जिससे रीढ़ की हड्डी और शरीर के जोड़ों की अकड़न दूर होती है और रक्त संचार सुचारू होता है।
सुबह इस दिशा में चलना होता है शुभ
उत्तर दिशा की तरफ चलें कुछ कदम। धन के देवता कुबेर की होती है यह दिशा। ऐसा करने से उन्नति का मार्ग खुलता है। धन की वर्षा होती है।



एक टिप्पणी भेजें