1. बता दें कि हिरणी की तरह बड़ी-बड़ी आंखों वाली स्त्रियों के जीवन में प्रेम और सुख सदैव बना रहता है। साथ ही जिन महिलाओं की आंखों के सफेद भाग के अंत में थोड़ा सा लाल रंग दिखाई देता है वे अपने परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं।
2. जिस किसी भी महिला के पैरों की अंगुलियां एक दूसरे से जुड़ी रहती हैं, वो महिलाएं धनी और कोमल स्वभाव की होती हैं।
3. सबसे ख़ास बात जिसे आप जब चाहो देख सकते हो वो है लड़कियों के गुलाबी रंग के चमकते नाखून। इस तध के नाख़ून वाली लड़कियां अच्छी सेहत और अच्छे चरित्र वाली होती हैं।
4. ऐसी महिलाएं जिनके पैर बहुत मुलायम, रंग में गुलाबी और पूरी तरह विकसित होते हैं वो अपने पति या प्रेमी को बेहद खुश रखती हैं।
5. जिस महिला की शरीर के बाएं हिस्से पर ज्यादा तिल या मस्से होते हैं, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार वो महिलाएं अपने परिवार के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होती है।
6. जिस भी महिला के पैर की एड़ी गोलाकार और कोमल होती है वह आजीवन सुख-सुविधाओं का आनंद उठाती है। उनका परिवार भी सदैव प्रसन्न रहता है।
7. ये भी एक सच्चाई है कि लंबे दांतों वाली महिलाओं को कभी भी धन से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
8. ऐसी महिलाएं जिनकी नाभि गहरी तो होती है लेकिन अंदर की ओर से उठी हुई नहीं होती, वे अपने जीवन में कभी दुखी नहीं होती हैं।
9. जिस किसी महिला के पैर का अंगूठा अधिक लंबा होता है उसे अपने जीवन में बार-बार परेशानी उठानी पड़ती है। दूसरी ओर जिस महिला का अंगूठा चौड़ा, गोल और लालिमा लिए होता है वह स्त्री बहुत ही सौभाग्यशाली होती है।
10. किसी भी महिला की नाभि के आसपास या ठीक नीचे तिल या मस्सा होता है तो वो अपने परिवार के लिए भाग्यशाली होती हैं। उनका सम्पूर्ण जीवन सुख और सम्पन्नता से व्यतीत होता है।




إرسال تعليق