हनीमून एन्जॉय कर रहे एक्टर ने सरेआम किया लिपलॉक, तस्वीर वायरल


अभिनेता वत्सल सेठ और अभिनेत्री इशिता दत्ता इन दिनों अपना हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों हॉलिडे के लिए यूरोप गए हैं।


वत्सल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यहाँ की एक तस्वीर शेयर की हैं जिसमे वो अपनी पत्नी यानी इशिता के साथ लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे हैं।


जी हाँ... तस्वीरों में आप देख सकते हैं वत्सल और इशिता एफिल टावर के सामने लिप-लॉक कर रहे हैं। वत्सल ने इशिता को अपनी गोद में उठा रखा हैं। इस फोटो में दोनों ही बेहद रोमांटिक नजर आ रहे हैं।


आपको बता दे वत्सल और इशिता साल 2016 में शो 'रिश्तों का सौदागर बाजीगर' में साथ काम करते थे और इस दौरान ही दोनों में क़रीबिया बढ़ती गई। यही से दोनों की लवस्टोरी शुरू हो गई थी। हालाँकि दोनों ने ही किसी को अपने अफेयर की भनक तक नहीं लगने दी थी।


पिछले साल ही 28 नवंबर को वत्सल और इशिता ने चुपके से शादी कर ली थी। गौरतलब हैं कि वत्सल ने फिल्म टार्ज़न: द वंडर कार में अजय देवगन के बेटे का किरदार निभाया था और इशिता ने फिल्म दृश्यम में अजय की बेटी का किरदार निभाया था।

Post a Comment

أحدث أقدم