अनोखे मकसद के लिए इस गाँव में रात की जगह दिन में की जाती है शादी


हम सभी ने अक्सर ही देखा है की शादी जब भी होती है रात में ही होती है। ऐसे में कभी-कभी ही ऐसा होता है जब शादी दिन में हो। शादी की बात करे तो लोग अपनी शान-शौकत को दिखाने के लिए शादी में जमकर पैसा खर्च करते है और खूब पैसा उड़ाते है। शादी में लोग अपने शान-शौकत को बचाने के लिए उधार लेने से भी नहीं पीछे रहते। ऐसे में आज हम एक ऐसी जगह के बारे में बताने जहाँ फ़ालतू की शान शौकत ना दिखाते हुए और पैसो को बचाते हुए शादी रात की जगह दिन में की जाती है।


जी हाँ हम बात कर रहे है गाजियाबाद जिले के गाँव अटौर की, जहाँ पर शादी के दौरान होने वाले खर्चों को बचाने के लिए शादी रात की बजाय दिन में करवाते है। अटौर में कई सालों से यह परम्परा है कि शादी दिन में ही हो ताकि फिजूलखर्च ना हो और पैसा बचे।


आप सभी इस बात से वाकिफ होंगे कि शादी रात में होने पर लाइट, जेनरेटर में पैसे खर्च होते है, उन्ही सबसे बचाव के लिए इस गाँव में दिन में शादी करवाई जाती हैं। इस गाँव की शादी में बारात सुबह 10 बजे आती है और शाम तक दुल्हन विदा हो जाती है। यह परम्परा सभी के लिए एक सीख है जो फिजूलखर्ची करते है और अपनी शान शौकत को दिखाने के लिए उधार लेते है।

Post a Comment

أحدث أقدم