रियल लाइफ में माँ बनने के बाद भी ये अभिनेत्रियां बॉलीवुड में कर रही है राज़ !


अक्सर बॉलीवुड में पहले ऐसा कहा जाता था कि हीरोइनों का फ़िल्मी कैरियर मां बनने के बाद खत्म हो जाता है। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद भी बॉलीवुड में अपनी एक ख़ास पहचान बना कर रखी है।पिछले कुछ सालों में कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद भी हिट फिल्में दी हैं। तो आइये जानते है बॉलीवुड की ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में जो मां बनने के बाद भी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं...

करीना कपूर -


करीना ने पिछले साल अपने बेटे तैमूर को जन्म दिया है। आपको बता दें कि करीना और सैफ की शादी 2012 में हुई थी। हालांकि करीना को करीना को अपने बेटे तैमूर के नाम को लेकर विवाद का सामना भी करना पड़ा।

ऐश्वर्या राय -



ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं। ऐश्वर्या की शादी अभिषेक बच्चन के साथ 2007 में हुई थीं। 16 नंवबर 2011 को ऐश्वर्या ने अपनी अराध्या को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के बाद ऐश्वर्या ने 'ऐ-दिल है मुश्किल' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

काजोल -



बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की शादी एक्टर अजय देवगन के साथ साल 1999 में हुई थी। काजोल 2003 में पहली बार मां बनी थीं और उन्होंने अपनी बेटी का नाम न्यासा रखा था। न्यासा के जन्म 7 साल बाद काजोल ने अपने बेटे युग को जन्म दिया। मां बनने के बाद भी काजोल ने 'फना', 'दिलवाले', और 'माइ नेम इज खान' जैसी कामयाब फिल्में दी हैं।

शिल्पा शेट्टी -



बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी की थी। शिल्पा ने 2012 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।

मलाइका अरोड़ा -



बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में सलमान के भाई अरबाज से शादी की थी। मलाइका 2002 में मां बनी थीं और उन्होंने अपने बेटे का नाम अरहान खान रखा। हालांकि कुछ समय पहले ही मलाइका और अरबाज ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है।

Post a Comment

أحدث أقدم