यूनिक और मजेदार लिरिक्स की वजह से यह गाना इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है। फिल्म 'नानू की जानू' का पहला गाना रिलीज किया गया है। गाने में सपना चौधरी तो हैं ही, साथ ही बॉलीवुड एक्टर अभय देओल भी उनके साथ ठुमके लगाते हुए दिखे। बता दें 'नानू की जानू' एक हॉरर कॉमेडी मूवी है। इसमें अभय देओल एक गुंडे की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे एक भूतनी से प्यार हो जाता है।
उनके अपोजिट एक्ट्रेस पत्रलेखा नजर आएंगी, जिन्होंने राजकुमार राव के साथ 'सिटीलाइट्स' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म को साजिद कुरैशी ने प्रोड्यूस किया है। वहीं डायरेक्शन फराज हैदर ने किया है। यह मूवी 20 अप्रैल 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

إرسال تعليق